सीपत पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया
00 न्यायालय के आदेश पर आरोपी न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल
बिलासपुर। सीपत पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया है।
आरोपी उमेश अनंत पिता राम कुमार अनंत उम्र 19 साल निवासी ग्राम लीमभाठा थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा ने 1 जुलाई 2026 को सीपत थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। बालिका के पिता ने इसकी रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।जिसके पालन में अपहृत बालिका को मुखबिर सूचना के आधार पर, पता साजी के दौरान अपहृत बालिका एवं संदेही आरोपी उमेश अनंत, ग्राम लीमभाठा में होने की सूचना पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम गठीत कर तत्काल ग्राम लीमभाठा थाना बलौदा जांजगीर चांपा रवाना किया गया, प्रकरण के अपहृता बालिका को आरोपी उमेश अनंत से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी उमेश अनंत, अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस एवं पोक्सो की धारा 4(2), 6 जोडी गई। आरोपी उमेश अनंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
