हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले के 6 वें पूरक चालान में आईएएस मौर्य का नाम शामिल किए जाने पर शासन से जवाब मांगा
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की पूरक चालान में आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ पेश अग्रिम जमानत आवेदन में शासन से जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ में हुए कोयला लेवी घोटाले मामले में एसीबी, ईओडब्ल्यू एवं प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, पूर्व सीएम बघ्ोल के ओएसडी सहित अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के उपरांत जांच एजेंसी ने 5 अक्टूबर 2026 को विश्ोष अदालत में छठे पूरक चालान पेश किया है। इस पूरक चालान में एजेंसी ने खनिज विभाग के पूर्व संचालक आईएएस जयप्रकाश मौर्य का नाम भी शामिल किया है। जांच एजेंसी ने चालान में अधिकारी पर यह आरोप लगाया कि सूर्यकांत तिवारी से नकद राशि लेना। जब्त की गई डायरियों के आधार पर दावा किया गया है कि तत्कालीन खनिज संचालक जयप्रकाश मौर्य ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से करीब 1 करोड़ रुपये नकद लिए थे। अवैध लेवी वसूली व्यवस्था में भूमिका। कोयला परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन और आयरन पैलेट (लौह अयस्क) परिवहन पर 100 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली की व्यवस्था को लागू करने और चलाने में उनकी भूमिका बताई गई है
प्रशासनिक आदेशों का दुरुपयोग। जांच एजेंसी का आरोप है कि जुलाई 2020 में ऑनलाइन ई-परमिट से पहले जिला खनिज अधिकारी की मंजूरी अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट-पास व्यवस्था लागू करने के फैसलों से सिडिकेट को अवैध वसूली में मदद मिली। एजेंसी के अनुसार, बिना किसी ठोस राजस्व हानि के आधार के ये प्रशासनिक बदलाव किए गए थे। एजेंसी ने दावा किया है कि इस अवैध कमाई का उपयोग संपत्ति खरीदने में किया गया। छठवें पूरक चालान में नाम शामिल किए जाने पर अधिकारी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी तलब किया था। जांच एजेंसी द्बारा केस डायरी प्रस्तुत किए जाने के बाद कोर्ट ने 23 नवंबर की सुनवाई उपरांत शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
