हाई कोर्ट ने किया कबीरधाम कलेक्टर के आदेश को निरस्त
!
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जिला कबीरधाम कलेक्टर के गलत व अनुचित आदेश को अपने आदेश दिनाँक 23.11.2026 से निरस्त कर दिया हैं व ऐसा अनुचित आदेश जारी करने पर शासन सहित कलेक्टर से चार सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा हैं! ज्ञात हो कि शासन ने दिनाँक 19.02.2026 को राजस्व निरीक्षकों को सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के पद पर पदोन्नत किये जाने का आदेश जारी किया था जिसके अंतर्गत जिला मुंगेली में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ अर्जुन साहू को भी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के पद पर पदोन्नत कर जिला कबीरदास स्थानांतरित किया था! जिला कबीरधाम स्थानान्तरित होने के पश्चात जिला कलेक्टर ने अर्जुन साहू को नायाब तहसीलदार के पद पर कार्य करने का आदेश दिनाँक- 01.05.2026 जारी किया पर वे उक्त पद पर कार्य नहीं करना चाहते थे जिससे उक्त आदेश से अतिक्षुब्ध होकर वे अपने अधिवक्ता मिर्जा हफीज बेग के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के समक्ष रिट पिटीशन क्रमांक-7936 /2026 प्रस्तुत किया जिस पर दिनाँक 23.11.2026 को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कलेक्टर के उक्त आदेश को शासन द्वारा प्रसारित आदेश दिनाँक-12.06.2023 के विपरित पाते हुए उसे निरस्त कर दिया हैं! शासन ने सभी जिलों के कलेक्टर को उक्त आदेश दिनाँक 12.06.2026 जारी कर उन्हें सहायक अधीक्षकों भू अभिलेख को तहसीलदार व नायाब तहसीलदार के पद पर पदस्थ करने से मना किया हैं जिससे हाई कोर्ट ने जिला कबीरधाम के कलेक्टर द्वारा ऐसा अनुचित आदेश जारी किये जाने को गंभीरता से लेते हुए उस पर शासन सहित कलेक्टर कबीरधाम को चार सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया हैं!
