नाबालिग बच्चों से नशा के कारोबार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

00 सरकंडा पुलिस ने 5 नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

00 तीन लाख, 35 हजार का गांजा जप्त

बिलासपुर। पुलिस अधिकारियों को यह सूचना मिली थी कि चिंगराजपारा में कुछ लोग अवैध नशीला पदार्थ सप्लाई के कारोबार में नाबालिग बच्चों को लगाकर रखे है। इसके एवज में उन्हें कुछ रकम देते है। उप पुलिस महानिरिक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।

ड्रोन कैमरा से क्षेत्र की निगरानी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) पंकज पटेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर **ड्रोन कैमरा ** के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही थी और इससे जगह को चिन्‍हांकित किया गया । इसी दौरान 1 जून, 2026 की सुबह सरकंडा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि कुंदरू बाड़ी चिंगराजपारा के पास कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा बेचने और उसे खपाने की नीयत से इकट्ठा हुए हैं। समय की कमी और आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए, सरकण्डा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने घेराबंदी करके चिंगराजपारा के कुंदरू बाड़ी इलाके से 7 शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में 5 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं। जिन्हें चंद रुपयों का लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.744 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एक धारदार चाकू बरामद किया है, जप्तशुदा गांजा की बाजार में कीमत लगभग 3, 35,000 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

कर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं कि यह नशा बिलासपुर में कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा कुंदरू बाड़ी, सरकंडा।

  2. दीपक साहू (उम्र 18.6 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा विश्वकर्मा चौक, सरकंडा।

05 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

कार्रवाई टीम में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विदेशी राम साहू, आरक्षक विवेक राय (1140), मिथलेश सोनी (562), संजीव जांगडे (1023), रवि चौधरी (1120), रवि शर्मा (1130) एवं हमराह स्टाफ, थाना सरकंडा, बिलासपुर शामिल थे।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed