वैश्विक संकट के समय बेमेतरा विधायक ने मितव्ययिता का उदाहरण पेश किया

00 डीजल, पेट्रोल चलित मंहगी वाहनों के बजाय बैलगाड़ी से बारात निकाल दुल्हन को लेने गए।

00 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव कोचवान बनें

00 सरकारी सामूहिक विवाह में शादी की

बिलासपुर। भारतीय राजनीति में पहली बार “डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के कोचवान”

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बने विधायक दीपेश साहू की बैलगाड़ी में निकली बारात के सारथी

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले बैलगाड़ी में कोचवान बनकर दूल्हे राजा हैं भाजपा विधायक दीपेश साहू। बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने का फैसला किया और बारात के सारथी बनने राजधानी रायपुर से बेमेतरा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव कोचवान बनकर दूल्हे को बैलगाड़ी में बैठाकर बरात निकाले। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूल्हे के परिजन व समर्थक उसस्थित थे।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed