जिला अस्पताल के पास कार में अवैध शराब की सप्लाई की तैयारी कर रहे दो युवकों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया

00 35 पाव देसी शराब व कार जप्त किया गया

बिलासपुर। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तारबाहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया है।

जिले में अवैध मदिरा बिक्री एवं उससे जुड़े अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब कारोबारियों की पतासाजी की जा रही थी।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शौचालय (शुलभ) के सामने बिक्री हेतु खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 35 नग देशी शराब बरामद की गई। आरोपियों द्वारा शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी सफी कुरैशी पिता स्व. हनीफ कुरैशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर, बिलासपुर।. शेख अकबर पिता मोहम्मद युसुफ, उम्र 30 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर, बिलासपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों से 35 नग देशी शराब (प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई)• एक सेंट्रो कार क्रमांक CG-12-D-5241 जप्त किया गया।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत एवं महेन्द्र सोनकर का विशेष योगदान रहा।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed