घर घुसकर महिला पर चाकू से जान लेवा हमला का आरोपी पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में अपने प्रेमिका को उसके घर अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया।
चकरभाठा क्षेत्र निवासी महिला ने 16.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रहने वाले भरत वर्मा से जान पहचान होने के कारण प्रेम संबंध हो गया था। वर्ष 2025 में भरत वर्मा का विवाह होने के बाद से बातचीत बंद हो गया था। उसके बाद से भरत वर्मा द्वारा जब भी गांव में कहीं मुलाकात होता था तो गाली गलौच करता था। जब महिला अपने घर में थी उसी समय आरोपी भरत वर्मा घर अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली में मारा जिससे वह बचाव के लिए शोर मचाई हल्ला सुनकर उनका ससुर अपने कमरे से बाहर आये। उन्हें देखकर आरोपी घर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से एक नाग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी भरत वर्मा पिता राधेश्याम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
