व्यापार विहार मर्चेट एसोसिएशन ने नक्कालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ०० नकली सामान बेचने वालों को एसोसिएशन से बाहर करने की चेतावनी
बिलासपुर। (विनोद सिंह) व्यापार विहार मर्चेट एसोसिएशन ने नकली सामान बचने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सिर्फ बचने वाले नहीं नकली सामान के उत्पादकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को व्यापार विहार मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने मीडिया से चर्चा करते हुए माल धक्का थोक मंडी में नकली सामान बचे जाने एवं प्रशासन द्बारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में कहा है कि प्रशासन सही कार्रवाई कर रही है। नकली सामान बेच कर जनता के साथ छल करने वालों को दंड मिलना चाहिए। एसोसिएशन इस कार्रवाई का समर्थन करती है। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि जो व्यापारी नकली सामान बचते हुए पकड़ा जाएगा उसकी सदस्यता एसोसिएशन से समा’ किया जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्टरों से भी ऐसे कारोबारियों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई। व्यापार विहार जिले का सबसे बड़ा व्यापारिक केन्द्र है, ऐसे में यहां से मिलने वाले नकली सामान पुरे जिले के छोटे से छोटे गांव तक पहुंचता है। यह लंबे समय से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बाजार में खपाया जा रहा है। नकली उत्पादों की पैकिग इतनी मिलती-जुलती बनाई जाती है कि आम ग्राहक असली और नकली में फर्क नहीं कर पाता। कम दाम और ज्यादा मुनाफ़े के कारण यह कारोबार तेजी से फैलता गया। पदाधिकारियों ने प्रशासन से सिर्फ बेचने वाले के साथ ऐसे नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नकली मसाले, डिटर्जेंट, हेल्थ प्रोडक्ट और रोजमर्रा के कई सामान मंडी के जरिए बाजार तक पहुंच रहे हैं। कई व्यापारियों का कहना है कि यह कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं बल्कि करोड़ों रुपए का संगठित नेटवर्क है, जिसमें सप्लायर से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक शामिल हैं। यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसोसिएशन एवं माल धक्का के व्यापारी ऐसे कृत्य का कभी भी समर्थन नहीं करता है।
