राज्य में 151 नए अधिवक्ता हुए पंजीकृत
0 स्टेट बार काउन्सिल नामांकन समिति की बैठक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर की नामांकन समिति की बैठक आज शनिवार को परिषद के मुख्य कार्यालय उच्च न्यायालय परिसर में नामांकन समिति के अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत, तथा समिति के सदस्य आलोक कुमार गुप्ता एवं भास्कर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में नए नामांकन हेतु परिषद को प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में लगभग 151 आवेदकों को नए अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत किये जाने की अनुशंसा की गई तथा कुल 2 अधिवक्ताओं का सनद पुनर्बहाल किया गया। इसी तरह कुल 12 प्रोविजनल प्रमाण पत्र को नियमित किया। उपरोक्त बैठक में अध्यक्ष के कुशल निर्देशन में परिषद के सचिव अमित वर्मा तथा नामांकन प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार जायसवाल एवं विशाल सोनी के सहयोग से आयोजित की गई।
