सांसद खेल महोत्सव में एक लाख से अधिक प्रतिभागी अपना कौशल दिखाएगे
०० केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री साहू ने ली समीक्षा बैठक
बिलासपुर। सांसद ख्ोल महोत्सव में ग्रामीण क्ष्ोत्र के एक लाख प्रतिभागियों ने ख्ोल में अपना कौशल दिखाने के लिए अभी तक पंजीयन कराया है। नवंबर माह में जनपद स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता होगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। सांसद ख्ोल महोत्सव की तैयारी के संबंध में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने शनिवार को मथन सभा कक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बिलासपुर व मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, मुंगेली जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे सहित दोनों जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन चरणों में होगा महोत्सव, 1 लाख से अधिक पंजीयन
बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि सांसद खेल महोत्सव के लिए अब तक 1 लाख से अधिक लोगों का पंजीयन हो चुका है। प्रतियोगिता को ग्राम, जनपद एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। ग्राम और जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर माह में आयोजित होंगी।
इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दिसंबर माह में बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित संसदीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल विकासखंडों और नगरीय निकायों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
परंपरागत और लोकप्रिय खेल होंगे शामिल
प्रतियोगिता में कबड्डी,वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, रिले रेस, तीरंदाजी, बोरा दौड़ जैसी अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बैठक में कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक उत्सव की तरह है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आयोजन से जोड़ा जाए।
खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लैक्स, बैनर, सोशल मीडिया के माध्यमों का उपयोग किया जाए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग समन्वय बनाकर सभी तैयारियां पूर्ण करे।