शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत
० दोबारा गिरफ्तारी पर रोक
बिलासपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस पीपी साहू की एकल पीठ ने सीजेएम और एडीजे कोर्ट के उन आदेशों पर रोक लगा दी है, जिनमें उसे दोबारा गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने 27 सितंबर को रिमांड कोर्ट द्वारा दिए गए जमानत के फैसले को सही माना है।
मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में शोएब ढेबर को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था।
दरअसल, 27 सितंबर को रिमांड कोर्ट ने शोएब की गिरफ्तारी को गलत मानते हुए उसे जमानत दे दी थी। पुलिस की चुनौती पर बाद में सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी को वैध ठहराते हुए जमानत आदेश निरस्त कर दोबारा गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। इसके बाद एडीजे कोर्ट ने भी आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने इन आदेशों पर रोक लगाकर शोएब को राहत दी है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed