प्रेमी के खुदकुशी करने के 10 माह बाद पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार किया
बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ रुके युवक की ज्वलनशील पदार्थ से झुलसने से मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को 10 माह बाद युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्रकरण में मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) एवं आरोपी युवती के मध्य प्रेम संबंध था। 27.01.2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में रुके थे। इस दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान 01.02.2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस
मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मृतक को लगातार प्रताड़ित किए जाने तथा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी युवती के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना पूरा होने के बाद कोनी पुलिस ने 21.11.2026 को थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026, धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में आरोपी युवती आकांक्षा सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *