अशोक नगर में उत्पात मचाने वाले यूपी के चार आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
बिलासपुर। लोगों की धार्मिक भावना को अहात करने एवं कानून को अपने हाथ में लेकर शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया है।
3 अक्टूबर की रात को गुटबाजी के कारण एक समुदाय विश्ोष के युवकों ने सरकंडा डीएलएस कॉलेज के पास स्थित मंदिर में अनैतिक कृत्य किया। इस पर विरोधी पक्ष के लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए मंदिर के पास स्थित अवैध निर्माण एवं वाहनों में तोड़फोड़ किया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई एवं त्वरित कार्रवाई किया है। इसके साथ मौके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अशरफ खान पिता अनीष खान उम्र 23 निवासी अशोक नगर सरकंडा मुरूम खदान के द्बारा शिव मंदिर में अनैतिक घटना घटित करने की सूचना पर तत्काल पुलिस द्बारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में धारा 299,296,351(2) पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्बारा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के कारण अशांति फैलाते हुए 1 ठेले में तोड़फोड़ एवं एक ठेला तथा मोटर साइकिल में आगजनी की घटना कर नुकसान पहुंचाया है जिसपर पुलिस द्बारा अजमानती धारा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी तक 8 अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के 9 व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। थाना सरकण्डा क्षेत्र से इन्हें चिन्हित कर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. मोहम्मद इसराईल पिता आकिर खान उम्र 43 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला, मूल निवासी रामनाथपुर थाना सराई नाईक, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
2. अरमान खान पिता मोहम्मद इसराईल उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक नगर, मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
3. सलमान खान पिता मुन्ने खान उम्र 24 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला, मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
4. सहादत्त खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान उम्र 24 वर्ष निवासी अशोक नगर, मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
5. वैधनाथ यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर खमतराई
6. ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर पिता दयादास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी अशोक नगर
7. करण यादव उर्फ केडी पिता फेकुराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर
8. गौकरण साहू उर्फ बोदू पिता ललित साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मुरूम खदान
9. कैलाश साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक नगर