तहसीलदार व नायब तहसीलदार का नवीन पदस्थापना आदेश जारी
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ 18 तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रकाश चन्द्र साहू तहसीलदार बिलासपुर को मस्तूरी, आकाश गुप्ता अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार बिलासपुर, श्रीमती प्रकृति ध्रुव अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को सीपत, राजेन्द्र भारत तहसीलदार बिल्हा को रतनपुर, लखेश्वर प्रसाद किरण तहसीलदार मस्तूरी को बोदरी, सुश्री शुभांगी गुप्ता नायब तहसीलदार मस्तूरी को पचपेड़ी, अनिरुद्ध तिवारी नायब तहसीलदार तखतपुर को बिलासपुर, अप्रतिम पाण्डेय सहायक आ.भू अभिलेख अधीक्षक नायब तहसीलदार कोटा को नायब तहसीलदार बिलासपुर, पंकज सिंह तहसीलदार बेलगहना को अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर, राहुल साहू नायब तह बेलगहना को तखतपुर, राहुल शर्मा तहसीलदार सकरी को बिल्हा, विभोर यादव नायब तहसीलदार सकरी को पदोन्नति पश्चात तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार नायब तहसीलदार सकर्रा को बेलगहना, अंकित राजपूत नायब तहसीलदार रतनपुर को सकरी, संदीप साय तहसीलदार बोदरी को सीपत, श्रीमती श्वेता यादव तहसीलदार को स्थानांतरण पर अतिरिक्त तहसीलदार उप तहसील सकर्रा एवं जयश्री राजन पथे तहसीलदार को नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा में पदस्थ किया गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *