भैसबोड में अवैध शराब बेचने व जुआ खेलने वाले महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम ‘भैसबोड में अवैध शराब बिक्री, जुआ खिलाने सहित अन्य अवैध कार्य मे गांव के कुछ लोगो के शामिल होने की शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित कर एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत भैसबोड के निवासियो के द्वारा ग्राम भैसबोड मे अवैध शराब ब्रिकी, जुआ खेलने के लिखित आवेदन व ग्राम भटगांव मे गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट के आरोपियो के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा टीम गठित कर अनैतिक कार्य मे संलिप्त व्यक्त्यिो की पतासाजी कर ग्राम भैसबोड के 04 व्यक्ति व ग्राम भटगांव के 02 व्यक्ति के विरूध्द धारा 170 बीएनएसएस के तहत् इस्तगासा तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
000
गिरफ्तार आरोपी
1. शक्ति साहू पिता भुलउ साहू उम्र 24 वर्ष निवासी भटगांव थाना बिल्हा
2. प्रदीप मानिकपुरी पिता महेतरू मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी भटगांव थाना बिल्हा
3. रामकुमार आनंद पिता मोहितराम आनंद उम्र 20 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा
4. महेश कोसले पिता छेदीलाल कोसले उम्र 34 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा
5. जमुना बाई मनहर पिता चंद्रभुषण चेलक उम्र 35 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा
6. राजेश बंजारे पिता चरणदास बंजारे उम्र 37 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
0000
कार्यवाही में शामिल अधिकारी
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उनि मंजुला साहू, रोशनी धु्रव, देवेन कुमार, शेखर आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *