वित्तीय दिक्कतो की वजह से पढाई करने मे असमर्थ छात्रों को, वित्त सहायता प्रदान कर उनके आगे की शिक्षा को जारी रखने वाली संस्था दीक्षा आनंद के सहयोग से 89 विद्यार्थी लाभान्वित हुए
बिलासपुर। वित्तीय दिक्कतो की वजह से पढाई करने मे असमर्थ छात्रों को, वित्त सहायता प्रदान कर उनके आगे की शिक्षा को जारी रखने वाली संस्था दीक्षा आनंद के द्वारा 27 सितंबर .2026 को मार्गदर्शक (mentor)और मार्ग दर्शन पाने वाले ( mentees) के मिलन का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर बिलासपुर में आयोजित किया गया ।इस दौरान सभी बच्चों को उनके अभिभावकों सहित आमंत्रित किया गया था । मार्गदर्शको के द्वारा बच्चों से विस्तृत चर्चा की गयी ।
यह संस्था पिछले तीन वर्ष से गरीब मेघावी छात्रों और छात्राओ को जो पढना चाहते हैं, पर वित्तीय दिक्कतो की वजह से पढाई करने मे असमर्थ हैं, उनको वित्त सहायता प्रदान करती है |
सन्स्था द्वारा प्रथम वर्ष मे 21, दुसरे वर्ष में 33 और ईस वर्ष 55 बच्चो को सहायता प्रदान की जा रही है | इस वर्ष संस्था में 31 मार्गदर्शक हैं जिनके द्वारा तकरीबं 55 छात्र लाभांवित है ।
अतः इस संस्था में कुल 42 मार्गदर्शक हैं जिनके द्वारा तकरीबं 89 विद्यार्थी लाभांवित है ।
वर्ष २०२४-२६ के मेघावी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा कराटे मे राज्य और national स्तरीय विजेता बलिकाओ को भी प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डा॰ वाय॰ एस ॰ परिहार , ओ॰ पी॰ सिंह और एस त्रिपाठी ने अपने उद्गार में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक दायित्व बोध के अंतर्गत उठाया कदम है जिसमे मार्गदर्शन के साथ ही हर बच्चे को प्रतिमाह वितीय सहयोग भी किया जाता है । कुछ बच्चों ने भी अपने उद्गार खुल कर दिए और कहा कि वे जीवन में कड़ी मेहनत करेंगे व साथ में इस तरह के कार्यक्रममें अपना योगदान भी देंगे। इस अवसर पर डा॰ वाय॰ एस ॰ परिहार , श्री ओ॰ पी॰ सिंह ,श्री एस त्रिपाठी ,श्री प्रदीप कुमार, श्री हेमंत गौर, डा॰ए ॰ बी ॰ भट्टाचार्य ,श्री आलोक सूर्या, श्रीमती कीर्ति तिवारी , डा॰ ज्योत्सना दुबे , नीति श्रीवास्तव , प्रेमलता पांडे , सुमोना, श्री एन एम शर्मा, श्री उमेश शर्मा…..आदि उपस्थित थे।
इस संस्था से एम के थापर, एल के श्रीवास्तव, पी आर्या, विजय कचरु इत्यादि भी जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति तिवारी ने व धन्यवाद ज्ञापन हेमंत गौड़ ने किया ।
इस संस्था से जुड्ने के लिए फोन नम्बर 9955488372 से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है. इस पूरे आयोजन में प्राध्यापक सरस्वती शिशु मन्दिर भूपेन्द्र गौरहा का विशेष योगदान रहा ।
