विधिक सेवा समिति के नए पैनल के लिए आवेदन 31 तक
० जनवरी 2027 तक काम करेगा वर्तमान पैनल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति, बिलासपुर ने नए पैनल अधिवक्ताओं के गठन के लिए पात्र अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। समिति ने इसके लिए 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। वर्तमान पैनल में शामिल अधिवक्ता इस चयन प्रक्रिया में आवेदन नहीं कर सकेंगे।
उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव रूपनारायण पठारी द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, विधिक सेवा समिति के मौजूदा पैनल में 33 अधिवक्ता अधिसूचित हैं। यह पैनल 22 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2027 तक के लिए स्वीकृत किया गया था। इसकी अवधि समाप्त होने से पहले नया पैनल गठित किया जाना है* नए पैनल में शामिल होने के लिए अधिवक्ता के पास बार में आपराधिक मामलों में पैरवी का कम से कम 10 वर्ष का विशेष कार्यानुभव होना अनिवार्य किया गया है* साथ ही आवेदक वर्तमान में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के प्रभावी पैनल अधिवक्ताओं की सूची में शामिल नहीं होना चाहिए*
जानकारी भरना अनिवार्य
समिति ने इच्छुक एवं पात्र अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है* आवेदन के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। आवेदन में प्रारूप की प्रत्येक कंडिका की जानकारी पूर्ण रूप से भरना अनिवार्य होगा।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *