वरिष्ठ पत्रकार पीयूष मुखर्जी के घर दिन दहाड़े चोरी
बिलासपुर। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल पियुष कांत मुखर्जी दिन दहाड़े चोरी के शिकार हो गए.घर में घुसा चोर उनके सामने ही पीछे की खिड़की से भाग निकला.
श्री मुखर्जी रविवार 20 सितम्बर की दोपहर 02.30 बजे अपने घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गए तो एक युवक सामने खड़ा मिला। श्री मुखर्जी ने उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं कबाड़ी हूँ और कम्बल में लपेट कर रखे लोहे के राड लेकर पिछली खिड़की से कूद कर भाग निकला.राड खिड़की से निकाल ही वह घर के अंदर आया था.श्री मुखर्जी ने कल 21 सितम्बर को कोतवाली थाना में लिखित तहरीर जमा की.पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की, घटना स्थल तक गई भी नहीं.श्री मुखर्जी 83 वर्ष के हैं और घर पर अकेले रहते हैं.पत्रकारों की चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर भी है।
