चीफ जस्टिस ने पूछा- कब तक ठीक होंगी व्यवस्थाएं
० जिला अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट नाराज
० कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में सामने आईं खामियां
बिलासपुर* जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई* कोर्ट के निर्देश पर कोर्ट कमिश्नर पलाश तिवारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया*निरीक्षण रिपोर्ट में अस्पताल की व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर कई गंभीर कमियां सामने आई हैंरिपोर्ट में बताया गया कि अस्पताल की लैब में आवश्यक रीएजेंट और उपकरण उपलब्ध हैं एचएलएल कंपनी के साथ टाई-अप के बाद लैब में नई और आधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं* हालांकि, पुराने अस्पताल भवन और मातृ-शिशु अस्पताल के निरीक्षण में दीवारों में सीपेज की समस्या पाई गई* आपातकालीन वार्ड के पीछे पानी भरा मिला और वहां सीरिंज का कचरा भी बिखरा हुआ पाया गया*
टॉयलेट में बर्तन धुलाई
निरीक्षण में अस्पताल में लगे अधिकांश एसी और एग्जॉस्ट फैन बंद अथवा खराब मिले* मातृ-शिशु अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के दो पद रिक्त पाए गए* मरीजों के परिजनों के लिए बर्तन धोने अथवा हाथ-मुंह धोने की अलग व्यवस्था नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा था* शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति भी रिपोर्ट में दर्ज की गई है*दिव्यांग मरीजों के लिए भी पर्याप्त सुविधा नहींकोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में दिव्यांग मरीजों के लिए भी पर्याप्त सुविधा नहीं होने की बात सामने आई* अस्पताल परिसर में व्हीलचेयर ले जाने के लिए रैंप अथवा ढलान की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा एम्बुलेंस के आवागमन वाले मार्ग और पिछले गेट के सामने डॉक्टरों तथा स्टाफ की गाड़ियां खड़ी मिलीं, जिससे एम्बुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी* निरीक्षण के बाद इस व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए और सुरक्षा के लिए गार्ड तथा बैरिकेडिंग/रस्सी की व्यवस्था की गई*कमियों को दूर करने को ठोस कदम जरूरी रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस के आर महापात्र ने शासन से सवाल किया कि इन अव्यवस्थाओं को आखिर कब तक ठीक किया जाएगा* चीफ जस्टिस ने निरीक्षण रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए शासन से स्पष्ट रूप से स्थिति बताने को कहा* कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में अस्पताल की स्थिति अच्छी नहीं बताई गई है और इन कमियों को दूर करने के लिए शासन को ठोस कदम उठाने होंगे* अदालत ने शासन से रिपोर्ट पर जवाब मांगा है*नई जगह पर बेहतर सुविधाएंइसी जनहित याचिका में तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के स्थानांतरण का मुद्दा भी सामने आया* सीएचसी को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट ने फिलहाल सहमति नहीं जताई* सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रस्तावित नई जगह पर पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं*
