नशे में गाली गलौच करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा
०० पुलिस ने जांच उपरांत हत्यारीन प्रेमिका को गिरफ्तार किया
बिलासपुर। सीपत थाना क्ष्ोत्र में रहने वाली प्रेमिका मिलने के लिए अपने प्रेमी के घर आई थी। प्रेमी ने नश्ो की हालत में इधर-उधर घूमने की बात कही, इस बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद होने लगा। इस बात पर दोनों एक दूसरे का गला दबाने लगे। प्रेमिका ने जोर से उसका गला दबा दिया, इससे उसकी मौत हो गई। प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका शव को उसके ही बाड़ी में फेंकर अपने घर चली गई। सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच उपरांत प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।
सीपत पुलिस को ग्राम कौड़िया निवासी चंद्रप्रकाश पटेल की बाड़ी में मृत अवस्था में पीठ के बल जमीन में पडा हुआ शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर थाना सीपत में मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया कार्यवाही के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर सूचक एवं गवाहो का कथन लिया गया घटना स्थल का जिला मुख्यालय बिलासपुर की ‘सीन ऑफ क्राईम’ की टीम के द्बारा निरीक्षण किया गया जांच के दौरान पता चला कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास के साथ अवैध संबंध था और घटना दिनांक को भी वह मृतक के घर आई थी और इन दोनों का आपस में वाद विवाद हुआ था। उक्त जानकारी मिलने पर संदेही उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बताई कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल से उसका विगत दो वर्ष से जान पहचान था दोनो एक दुसरे से प्रेम करते थे, दिनांक घटना को आरोपिया अपने स्कुटी क्रमांक सीजी 18 ए 2182 से मृतक चंद्रप्रकाश के घर गई था, मृतक चंद्रप्रकाश शराब पिया हुआ था वह चुलबुल दास को तुम इधर उधर घूमती रहती है कहकर गाली गलौच कर रहा था गाली गलौच करने से मना किया तो मृतक चंद्रप्रकाश पटेल एवं चुलबुल दास का विवाद बढ़ गया मृतक जब चुलबुल का गला दबाने लगा तो चुलबुल भी उसका गला दबा दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई तब वह उसकी बॉडी को उसके कोला बाडी में सुला कर भाग गई। जांच उपरांत पुलिस ने प्रेमिका उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास पिता स्व चरण साद महंत उम्र 30 साल निवासी दर्राभाठा थाना सीपत को गिरफ्तार किया है।
