अधिवक्ता संघ चुनाव में किसे कितना मत मिले इसकी सूची जारी
जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए आर के राव के निर्देश में अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसमें सभी प्रत्याशी को प्राप्त मत की जानकारी दी गई है।
अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में रहे जिसमे अनुराग बाजपेयी ने 1819 कुल वोट में 881 मत प्राप्त कर सबसे आगे रहे। वही चन्द्रशेखर बाजपेयी को 461 मत, संदीप कुमार द्विवेदी को 289 एवं टी आर निराला को 180 मत मिले निर्वाचन अधिकारी ने अनुराग बाजपेयी को 420 मतों से विजयी घोषित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमे धनंजय सिंह को 420 मत, दिनेश चंद्र पांडे को 347, धनश्याम प्रसाद चतुर्थी को 234, गोपीचंद जैसवानी को 147, रमाकांत कौशिक को 409 व वितेन्द्र पाठक को 255 मत प्राप्त हुए। 11 मतों से धनंजय सिंह को विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला पद में दिपाली मजूमदार को 695 मत प्राप्त हुए वही राधा रजक को 1123 मत मिले उन्हें 338 मतों से विजयी घोषित किया गया। सचिव पद के उम्मीदवार अश्वनी जयसवाल को 202 मत, भरत लोनिया को 94 मत, ज्ञानेश्वर सिंह को 130 मत, हरिनाम सिंह को 13 मत, कमल किशोर सिंह को 253 मत, श्रीमती नूपुर पाल को 445 मत, राकेश कुमार चौबे को 51 मत एवं विवेक कुमार पांडेय को 624 मत प्राप्त कर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद में श्रीमती गायत्री सुमन को 320, लीना अग्रहरी को 422 मत, श्रीमती संध्या पांडेय को 372 एवं श्वेता शास्त्री को 692 मत मिले। सह सचिव के पद में अखिलेश कुमार दुबे को 423 मत, अंकित शर्मा को 374, लक्ष्मीकांत पांडेय को 182, संतोष सिंह चौहान को 382, शंकर चतुर्वेदानी को 606 मत मिले। क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव के पद में देवेंद्र जायसवाल को 584, राकेश देवांगन को 331 एवं सचिन दिघ्रस्कर को 873 मत मिले। ग्रंथालय सचिव के उम्मीदवार मनोज सिंह ठाकुर को 685, पंकज जायसवाल को 589, सूर्यकांत शर्मा को 533 मत मिले। कार्यकारणी महिला पद के उम्मीदवार हेमलता साहू को 1152, श्रीमती किरण भोई को 834 व श्रीमती प्रतीज्ञा सिंह को 862 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी ने हेमलता साहू व प्रतीज्ञा सिंह को विजयी घोषित किया।
कार्यकारणी सामान्य में सुश्री अनुश्री राजपूत 868 मत प्राप्त कर प्रथम, गौरव चंद्राकर 757 मत प्राप्त कर द्वितीय, पप्पू साहू 711 मत प्राप्त कर तृतीय एवं रोहित हंसपाल 644 मत प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित हुए है। कार्यकारणी सामान्य पद के लिये 11 प्रत्याशी मैदान में थे।
