शिशिर भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
बिलासपुर। भाजपा. के व्यवसायी प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत युवा व्यवसायी शिशिर केशरवानी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। केशरवानी पूर्व में सांसद स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिनिधि रह चुके हैं।
