38 सिविज जजों के पदोन्नति आदेश जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में पदस्थ 38 सिविल जज जूनियर डिविजन को सिविल जज सीनियर डिविजन के पद में पदोन्न किया है। सभी को मार्च, अप्रैल के विभिन्न तिथि से पदोन्नति प्रदान किया गया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्बारा जारी आदेश में सिविल जज श्रीमती अंजली पांडेय, श्रीमती अंकिता अग्रवाल, कु दिव्या गोयल, कु ऐश्वर्या दीवान, शैलेश कुमार वशिष्ठ, श्रीमती आफरीन बानो, श्रीमती हरषि अग्रवाल, कु मीनू नंद, श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल, कु स्वर्णा देहरे, श्रीमती काम्या आयर, कु सारिका नंदे, अजय सिह मीणा, कु रश्मि मिश्रा, शाश्वत दुबे, कु कोनिका यादव, आशीष कुमार चांदहे, गुरु प्रसाद देवांगन, कु कुमुदिनी गर्ग, कु अंकिता यदु, कु उन्नति महिस्वर, सिद्धार्थ आनंद सोनी, कु तनया ब्राह्मी, कु नीति, मनीष कुमार, कु साक्षी ध्रुव, पार्थ दुबे, कु जेनिफ़र लकड़ा, कु धारिणी राणा, कु प्रांजलि नेताम, राजेश खलको, अजय लकड़ा, ध्रुवराज ग्वाल, शिवेन्द्र कुमार टेकाम, कुमारी श्वेता ठाकुर, पुनीत तिग्गा, कु डिपल, प्रवीण कुजूर को सिविल जज सीनियर डिविजन के पद में पदोन्नत किया गया है।
