हाईकोर्ट में स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्ट मैन, माली सहित अन्य रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में स्थापना एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्ट मैन एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौेकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, ड्राइवर, पेंट्री स्टाफ, पंप अटेंडेंट के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। 10 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्बारा जारी विज्ञापन के अनुसार स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त 17 पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है। रिक्त पदों में एक महिला सहित 8 पद अनारक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए 2 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए एक महिला सहित 4 पद तथा ओबीसी के लिए 03 पद रखा गया है। योग्यता में किसी मान्यता प्रा’ बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलाव वैध ट्रांसपोर्ट कमर्शियल लाइसेंस, समस्त प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव एवं कुशल मैकेनिक को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगा।
इसी प्रकार लिफ्ट मैन के रिक्त 7 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें 3 पद अनारक्षित, 1 एससी, 2 एसटी एवं 1 ओबीसी के लिए है। आवेदक को किसी मान्यता प्रा’ बोर्ड से 12 वीं उत्तीर्ण तथा शासकीय आईटीआई से वायरिंग या इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्रा’ हो।
इसके अलावा आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी- सफाई कर्मचारी, कुक, माली, ड्राइवर, प्लंबर, चौकीदार, पेंट्री स्टाफ, पंप अटेंडेंट के रिक्त 34 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन रिक्त पदों में 5 महिला सहित 17 पद अनारक्षित, 1 महिला सहित 5 पद एससी, 2 महिला सहित 7 पद एसटी एवं 1 महिला सहित 5 पद ओबीसी आरक्षण के लिए रखा गया है। इन रिक्त पदों में नियमानुसार एसिड अटैक एवं अन्य दिव्यांग के लिए एक-एक पद रखा गया है। आवेदकों को किसी मान्यता प्रा’ स्कूल से 8 वीं पास होना अनिवार्य है। 8 वीं पास से अधिक की योग्यता रखने वाले आवेदकों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकों की आयु 18 वर्ष कम एवं 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी महिलाओं के ही आवेदन पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में पूरी शर्त, नियम एवं आवेदन का पदवार फार्मेट हाईकोर्ट के अधिकृत वेब साइट में जारी किया गया है।
