लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा ग्राम भरारी में वृक्षारोपण

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने आज ग्राम भरारी में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष रीता राजगीर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. सुरभि राजगीर ने बच्चों और महिलाओं को मधुमेह जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव, संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रीता राजगीर, सचिव दीप्ति साहू (अधिवक्ता), डॉ. ज्योति नामदेव, ज्योति सिंहरोल, गीता प्रजापति, रिकू सहित कई सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।प्रदीप पाण्डेय प्रधान पाठक

महेश राम साहू सहायक शिक्षक श्याम भूषण लाल सहायक शिक्षक लक्ष्मी बृजवासी सहायक शिक्षक चंद्रहास साहू सहायक शिक्षक

डॉ.श्रीमती अर्चना तिवारी संकुल प्रभारी

श्री विनय शुक्ला सरपंच ग्राम पंचायत भरारी

प्रताप सूर्यवंशी बिहारी लाल गढ़ेवाल उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed