हाईकोर्ट में विधि सहायक के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित,
30 हजार मिलेगा मानदेय,आवेदन 31 की शाम तक
० एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर नियुक्ति
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर में विधि सहायक के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए संविदा आधार पर होगी, जिसे मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति से अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन के अनुसार, कुल 11 पदों में अनारक्षित वर्ग के छह, अनुसूचित जाति के दो, अनुसूचित जनजाति के दो और अन्य पिछड़ा वर्ग का एक पद शामिल है। कुल रिक्तियों में से दो पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए भी एक पद आरक्षित दर्शाया गया है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते या आवास जैसी सुविधाएं देय नहीं होंगी* नियुक्ति संविदात्मक होगी और निर्धारित अवधि से पहले भी बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का लाभ छत्तीसगढ़ के वास्तविक निवासियों को ही मिलेगा, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रीमी लेयर में नहीं होना चाहिए* महिला आरक्षण का लाभ भी छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा* विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है* कहा गया है कि, भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियां सर्वोच्च न्यायालय में लंबित एसएलपी (सिविल) (क्रमांक 19668/2022) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *