मस्तूरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया
बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती को दैहिक शोषण के आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मस्तूरी थाना क्ष्ोत्र निवासी युवती की ग्राम खोरसी के युवत खिलावन सोनी पिता पुरन सोनी के साथ पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध रहा। युवती के परिवार वालों के बाहर जाने पर आरोपी उसके घर आया एवं शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। इसके बाद वह अक्सर घर आने लगा। इस बात की जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को हुई। इस पर पीड़िता ने आरोपी को स्थिति की जानकारी दी एवं शादी करने को कहा। इस पर आरोपी उसे 1 मई 2026 को भगाकर रायपुर ले गया। रायपुर में अपनी बहन के घर उसे रखा था। शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने व बाद में इंकार करने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मस्तूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खिलावन सोनी को धारा 69 बीएनएस के तहत विवेचना उपरांत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया है।
