प्रदेश के पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन ने इस्तीफा दिया

00 विधि एवं विधायी विभाग ने कार्यमुक्त किया

00 इस्तीफा कारण सभी ने व्यक्तिगत बताया

बिलासपुर। विधि एवं विधाई कार्य विभाग ने हाईकोर्ट की अनुशंसा पर प्रदेश के पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए अप्रैल मांह में उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में न्यायिक सेवा में पदस्थ पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन ने व्यक्तिगत कारण से अपने पद त्याग ने त्यागपत्र दिया था। हाईकोर्ट ने जांच उपरांत पांचों के त्यागपत्र को मंजूर करने विधि एवं विधाई कार्य विभाग से अनुशंसा की थी। इसी कड़ी में विधि एवं विधाई कार्य विभाग ने द्बिव सिंह सेंगर सिविल जज जूनियर डिवीजन दुर्ग, प्रिय दर्शन गोस्वामी चतुर्थ सिविल जज जूनियर डिवीजन महासमुंद, कुमारी नंदनी पटेल सिविल जज जूनियर डिवीजन रायपुर, कुमारी भामिनी राठी अष्ठम सिविल जज जूनियर डिवीजन रायपुर एवं अर्पित गुप्ता प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन रायपुर के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। कठिन परीक्षा के बाद चयनित न्यायिक अधिकारियों के सामूहिक त्यागपत्र ने आम जनमानस के बीच सवाल खड़े कर दिया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed