चीफ जस्टिस श्री सिन्हा ने हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को सम्मानित किया

बिलासपुर। गुरूवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय में पदस्थ रामायन प्रसाद देवांगन, मुख्य लेखाधिकारी, अशेष श्रीवास्तव, एडिशनल रजिस्ट्रार तथा कुवंर सिंह अंगारे, अनुभाग अधिकारी को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सर्मपण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया*जस्टिस सिन्हा ने उनके भावी स्वस्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीउल्लेखनीय है कि,रामायण प्रसाद देवांगन ने वर्ष 1986 में जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर में लिपिक पद से अपनी सेवा प्रारम्भ की थी तथा इस उच्च न्यायालय में वर्ष 2001 में सहायक ग्रेड-02 के पद पर सेवा प्रारम्भ की उच्च न्यायालय में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा प्रदान करते हुए वह आज मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अशेष श्रीवास्तव ने वर्ष 1984 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के ग्वालियर खण्डपीठ में लिपिक पद से अपनी सेवा प्रारम्भ की थी तथा इस उच्च न्यायालय में वर्ष 2001 में अनुभाग अधिकारी के पद पर सेवा प्रारम्भ की। उच्च न्यायालय में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा प्रदान करते हुए आज एडिशनल रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुंवर सिंह अंगारे ने वर्ष 1991 में जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग से अपनी सेवा प्रारम्भ की थी तथा इस उच्च न्यायालय में वर्ष 2001 में सहायक ग्रेड-03 के पद पर सेवा प्रारम्भ की। उच्च न्यायालय में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा प्रदान करते हुए आज अनुभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि चीफ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद हाई कोर्ट सहित सभी अदालतों में कार्यरत कर्मचारियों का सम्मान बढ़ा है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *