पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ’’चैन स्नेचर्स’’ को गिरफ्तार किया

पल्लव भवन के पास महिला के गले से सोने की चैन लूट का मामला

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पल्लव भवन के पास स्कूटी सवार महिला के गले से सोने का चैन लूटकर फरार होने वाले आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की सहायता से गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी लुटे के चैन को फायनेंस कम्पनी में गिरवी रख कर 80 हजार रुपये प्राप्त किया था। मामले में फायनेंस कम्पनी भी संदेह के दायरे में है।

प्रार्थीया शोभना भाण्डेकर निवासी वैष्णवी विहार मंगला बिलासपुर की दिनांक 23.03.2026 को रात्रि 10.00 बजे करीब अपने स्कूटी से रेल्वे स्टेशन से अपने भाई दीपांशु भाण्डेकर के साथ व्यापार विहार रोड होते हुए घर जा रही थी रामा पोर्ट के पास स्कूटी गण्ढे में पडने से स्कुटी पंचर हो गई तब दोनों भाई बहन स्कूटी को उसी कंडिशन में अल्टरनेट चलाते जा रहे थे पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी को पंचर हालत में ही धीरे धीरे चला रहे थे तभी एक व्यक्ति डिवाईडर क्रास कर राॅग साईड से अचानक इसके गले में पहने सोने की चैन किमती करीब 01 लाख 10 हजार रू जिसमें लॉकेट लगा हुआ को झपटा मार कर लूटकर सडक के उस पार खडे एक व्यक्ति जो मोटर सायकल चालू कर रूका था उसमें बैठा और तेजी से भाग गया घबराते हुए अपने भाई को फोन लगाई तभी पुलिस की पेट्रालिंग टीम दिखने पर रोक कर घटना से अवगत कराई जो तत्काल हुई घटना की जांच शुरू कर तलाश करने लगे किन्तु अज्ञात झपटमारी करने वाला व्यक्ति भागने में सफल रहा रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन बिलासपुर मंे अपराध क्रमांक 395/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।घटना की सूचना तत्काल उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहायता से आरोपियो के देवरीखुर्द व तारबाहर क्षेत्र में छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर दोनो आरोपियो को पकडा गया।आरोपियो से पूछताछ पर दोनो ने अपना अपना जुर्म कबुल कर लिया जिन्होने बताया कि घटना के पूर्व उन्होने पीडिता को रामा पोर्ट के पास जहाॅ उसकी गाडी पंचर हुई थी देख लिया था जिसको टार्गेट मानकर दोनो आरोपियों ने लूट की योजना बनाई पहले आॅटो से इनका पीछा किया फिर पीडिता का भाई आ जाने से दोनो धीरे धीरे कभी आगे कभी पीछे होकर निगाह रख रहे थे महाराणा प्रताप चैंक के पास दोनो राॅग साईड जाकर पीडिता का इंतजार करने लगे घटना स्थल पल्लव भवन के पास पहुुॅचने पर योजना बद्ध तरिके से राॅग साईड जाकर पीडिता के गले में पहने सोने के चैन को लूटकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गये, पूछताछ पर उक्त आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल 01 आटो व नगदी रकम 5000 रू बरामद किया गया लूट का मशरूका सोने की चैन व लाॅकेट को आई.आई.एफ. गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर 80000 रू का गोल्ड लोन लेना बताये है मामले में शत-प्रतिशत बरामदगी सुमार की गई है।

एसएसपी ने नगद पुरुस्कार की घोषणा की

कार्यवाही में पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), निरीक्षक एस.राम. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक तोप सिंह नवरंग प्रभारी ए.सी.सी.यू. उप निरीक्षक अमृत साहू, सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक आतिश पारिक आरक्षक आशीष राठौर, विरेन्द्र राजपूत, सोनू पाल, अविनाश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में सीएसपी ने टीम के सदस्यों को नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

  1. शेख सलमान पिता स्व शेख उस्मान उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड 29 खुदीराम बोस चैक के पास तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

  2. आकाश उर्फ आशु नायक पिता डैनी नायक उम्र 23 वर्ष साकिन देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बरामद संपत्ति:-

  1. मोटर सायकल

  2. आॅटो

  3. नगदी रकम 5000 रू।

  4. लूट का मशरूका सोने का चैन व लाॅकेट (आई.आई.एफ. गोल्ड लोन कंपनी में) किमती करीब 01 लाख 10 हजार रू जप्त किया।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *