कांबिंग गश्त में 11 फरार, 126 वारंटी व 41निगरानी गुंडा बदमाश फसे

बिलासपुर।  जिले भर में व्यापक रात्रि कांबिंग गश्त, लगभग 300 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सहभागिता से चले गश्त में 126 वारंटियों एवं 11 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, 41 निगरानी गुंडा/बदमाशों की सघन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक एवं विशेष अधिनियमों के तहत प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई

मुख्य बिंदु

स्थाई वारंटी – 50▪️ गिरफ्तारी वारंट – 76▪️ फरार आरोपी – 11▪️ निगरानी गुंडा/बदमाश चेकिंग – 41

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, वारंट तामिली एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से  10.02.2026 की रात्रि में समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में लगभग 300 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से अलग-अलग टीम गठित कर संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थलों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों एवं वारंटियों के निवास स्थानों पर सघन जांच एवं दबिश कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थाई वारंटी एवं 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु अभिरक्षा में लिया गया।निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा/बदमाशों की विधिवत चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें वैधानिक चेतावनी दी गई। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।एक प्रकरण में एक व्यक्ति के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। बिलासपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना मृत्यु को रोकने के लिए लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है पिछले एक हफ्ते में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 105 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई हैअभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों, पेट्रोलिंग स्टाफ एवं विशेष टीमों द्वारा समन्वित एवं योजनाबद्ध ढंग से कार्यवाही की गई।

पुलिस की अपील

:बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। वारंटियों, फरार आरोपियों, अवैध गतिविधियों अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed