सशक्त मोबाईल एप से चोरी हुए वाहनों के मालिकों को खोज निकाला गया

बिलासपुर। नव पदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग के नवीन प्रयास से चोरी हुए वाहनों के मालिकों की जानकारी निकली जा रही है। सशक्त मोबाईल ऐप से सर्च कर कई माह से थाने में खड़े बाइक के मालिक का पता लगाने में पुलिस को सफलता मिली है।

बिलासपुर रेंज में नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भापुसे), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा 30.01.2026 को थाना तोरवा में आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण दौरान चोरी गये वाहनो की पतासाजी हेतु पुलिस प्रशासन के द्वारा संचालित सशक्त मोबाईल एप जिले के सभी अधिकारी,कर्मचारी को संचालित कराया गया हैं। जिसमें तोरवा थाना में लावारिस खडी मोटर सायकल के संबंध में सशक्त मोबाईल एप में सर्च किया गया जिसमें पाया गया कि दोपहिया वाहन स्कूटी प्लेजर क्रमांक सीजी 04 सीएक्स 7848 के संबंध में जिला रायपुर के थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 780/2022 में चोरी गई मश्रूका का होना पाया गया, एवं एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एमबी 2782 के चोरी के संबंध में जिला रायपुर के गंज थाना में अपराध क्रमांक 15/2025 पंजीबद्ध हैं इसी तरह थाना तारबहार बिलासपुर में सशक्त एप से चेक करने पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 ई.डी 6156 के चोरी के संबंध में थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 435/2023 पंजीबद्ध हैं। इस प्रकार श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा निर्देशन पर थाना तोरवा से 02 तथा थाना तारबहार से 01 लावारिस वाहन के संबंध में जिला रायपुर व चकरभाठा थाना ,बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया हैं। शीघ्र चकरभाठा व जिला रायपुर के संबंधित थानो में सूचना प्रेषित कर वैधानिक कार्यवाही किया जाता है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *