मस्तूरी गोलीकांड: वर्चस्व की लड़ाई

00 अपना दबदबा कायम करने भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया

00 पूर्व में भी मुख्य आरोपी व प्रार्थी के मध्य बिलासपुर में हुआ था विवाद

बिलासपुर। मंगलवार की शाम मस्तूरी जनपद कार्यालय के पास हुए गोलीकांड के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात के पीछे मस्तूरी क्षेत्र में जमीन की दलाली में अपना वर्चस्व कायम करना है।

पुलिस के अनुसार मस्तूरी निवासी नितेश सिंह व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणो के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है इसकी रेकी की गई तथा 25/10/2025 को भी मारने का प्लान बनाया था जो किसी कारण से सफल नही हो पाया था इसके बाद 28/10/2025 को लगभग 06 बजे शाम उक्त आरोपीगणो ने दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथी राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया था कि वारदात आपसी रंजिश व जमीन के धंधे में एकाधिकार स्थापित करना है। इसमें पुलिस को यह भी जानकारी मिली की मुख्य संदेही विश्वजीत अनन्त व नितेश सिंह के मध्य बिलासपुर के एक शॉपिग माल में विवाद हुआ था। इसकी सिविल लाइन पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस को वारदात के तुरंत बाद पूरी जानकारी मिल गई थी। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों को अलग अलग स्थान से हिरासत में लिया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बुधवार की रात को मामले का खुलासा किया।

क्या सुपारी दी गई थी

पुलिस की विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने हत्या करने के लिए विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियो में वितरित किया है। फलहाल पुलिस के पास इस कथित रुपये दिए जाने का कोई प्रमाण नहीं है। इसकी तस्दीक की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)

06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री:-

01. देशी पिस्टल 02 नग,

02. देशी कट्टा 01 नग,

03. मैगजीन 05 नग।

04. जिंदा कारतुस 04 नग।

05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

06. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।

07. मोबाईल फोन 05 नग।

बताया जा रहा है कि विश्वजीत व नितेश सिंह के मध्य बिलासपुर में हुए विवाद के बाद एक कांग्रेस नेता जो पूर्व में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी भी रहा उसने कथित रूप से दोनों के बीच कुछ दिन पूर्व समझौता कराया था।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *