शर्मा, सावंत, सुधीर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस नियुक्त

बिलासपुर। राष्ट्रपति ने बेंच कोटे के तहत उच्च न्यायिक सेवा में पदस्थ न्यायिक अधिकारी संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार 8 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। तीनों न्यायाधीश अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से नियुक्त माने जाएंगे।राष्ट्रपति भवन की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में भारत के संविधान के अनुच्छेद 217(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन तीनों की नियुक्ति की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने श्री संतोष शर्मा, श्रीमती सुषमा सावंत और श्री सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। अधिसूचना पर भारत सरकार के न्याय विभाग के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षर हैं। तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति उच्च न्यायिक सेवा से बेंच कोटे के तहत हुई है। इन नियुक्तियों से हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निराकरण की गति बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण और कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी होने संभावना है कि तीनों इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से उन्हें रोस्टर के अनुसार न्यायिक दायित्व सौंपे जाएंगेअब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश के. आर. महापात्र के पदभार ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में दस जज कार्यरत हैं। नए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में लंबित मामलों के चलते बेंच की संख्या और न्यायिक क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में नई डिवीजन बेंचों के गठन और मामलों के रोस्टर में भी बदलाव होगा।

0000

तीनो नवनियुक्त जस्टिस बिलासपुर में अपनी न्यायिक सेवा प्रदान किये है

उल्ल्ोखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त जस्टिस संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में पदस्थ हैं। इनका जन्म एमपी के सिहोर में 2 जुलाई 1968 को हुआ है। बीएससी, एमएससी करने के बाद इन्होंने एलएलबी किया एवं विधि व्यवसाय में  आए। 19 ूमार्च 2009 को न्यायिक सेवा में  शामिल हुए।

इसी प्रकार नवनियुक्त जस्टिस श्रीमती  सुषमा सावंत वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्यन्यायिक अकादमी में डायरेक्टर के पद में पदस्थ है। इनका जन्म 24 नवंबर 1969 को  जबलपुर एमपी में हुआ। 15 अप्रैल 1994 को न्यायिक सेवा में  शामिल हुई। बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर सहित  प्रदेश के विभिन्न न्यायालय में पदस्थ रहीं है। श्रीमती सावंत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की  तीसरी महिला जस्टिस बनेंगी। पूर्व में विमला कपूर एवं रजनी दुबे  हाईकोर्ट में जस्टिस रही। जस्टिस दुबे के सेवानिवृत्त उपरांत  हाईकोर्ट में कोई भी महिला जस्टिस नहीं  रही है।

नवनियुक्त जस्टिस सुधीर कुमार का जन्म 15 जुलाई  1971 को हुआ है। वे 13 मार्च 2009 को न्यायिक सेवा में आए। उनकी प्रथम नियुक्ति बिलासपुर में तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में हुई थी। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में  रजिस्ट्रार विजलेंस सहित अन्य पद में रहें। वर्तमान में वे प्रिंसिपल जज परिवार  न्यायालय रायपुर में पदस्थ हैं। नियुक्ति आदेश जारी होने से जल्दी ही  तीनों के पदभार ग्रहण करने की संभावना है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed