जमानत के लिए श्मशानघाट में तंत्र साधना,
00 ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ा
00 मौके में हाई कोर्ट के जस्टिस व दो अन्य लोगों के फोटो मिला
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी के श्मशानघाट में बीती रात चार लोग पूजा सामग्री लेकर तंत्र साधना कर रहे थे। गांव वालों को देर रात श्मशानघाट में संदिग्ध गतिविधि चलने को लेकर संदेह हुआ। काफी देर तक देखने के बाद ग्रामीण समूह में मौके में पहुचे। ग्रामीणों को देखकर चारों भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ा। ग्रामीणों को मौके में पूजा सामग्री, मछली, नीबू, सिंदूर व एक जस्टिस तथा दो युवकों का फोटो मिला है।
प्राम्भिक पूछताछ में यह जानकारी मिली कि एक युवक किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है। हाई कोर्ट में उसका जमानत आवेदन लगा हुआ है। किसी कथित तांत्रिक ने श्मशानघाट में तांत्रिक क्रिया करने पर जमानत मिलने की बात कहा था। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सीपत पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
