सांसदों, विधायकों के अपराधिक मामलों में जल्द सुनवाई करें 0 अदालतों को हाईकोर्ट के निर्देश
बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सांसद, विधायक, पूर्व सांसद व विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जल्द सुनवाई करने का निर्देश अदालतों को दिया है। रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को अदालतों से रिपोर्ट लेकर कोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। न्याय मित्र डॉ. एनके शुक्ला ने डिवीजन बेंच को बताया कि पिछली बार जारी स्टेटस रिपोर्ट की तुलना में जनप्रतिनिधियों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों संख्या में दो मामलों की कमी आई है। एक मामला रायपुर और दूसरा कबीरधाम जिले का बताया गया। दोनों प्रकरणों का इस अवधि में निराकरण हो चुका है। बिलासपुर से संबंधित आपराधिक प्रकरण भी जून 2026 की स्थिति रिपोर्ट में बिलासपुर जिले से संबंधित आपराधिक प्रकरण भी शामिल है। सीजेएम बिलासपुर की अदालत में विधायक अटल श्रीवास्तव व अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण विचाराधीन बताया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सुनवाई चल रही है। सुनवाई के लिए 4 अगस्त 2026 की तिथि तय की गई है। पूर्व और वर्तमान विधायकों का मामलाबलौदाबाजार जिले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सीजेएम कोर्ट में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और अन्य से संबंधित मामलों में सुनवाई जारी है। अदालतों में इन प्रकरणों की अलग-अलग स्तर पर सुनवाई चल रही है। जांजगीर-चांपा जिले में विधायक बालेश्वर साहू और अन्य से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार आपराधिक प्रकरण में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है*कबीरधाम जिले के कवर्धा सीजेएम कोर्ट में पूर्व विधायक अशोक कुमार साहू व अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला लंबित है। पिछली रिपोर्ट की तुलना में जिले से एक मामले के निराकरण की जानकारी न्याय मित्र डॉ शुक्ला ने कोर्ट को दी। रायपुर में सीजेएम कोर्ट तक मामलेराजधानी रायपुर में जनप्रतिनिधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। पीएमएलए, ईडी के स्पेशल कोर्ट में देवेंद्र सिंह यादव, चंद्रदेव प्रसाद राय और कवासी लखमा गे संबंधित मामलों में सुनवाई चल रही है। सीजेएम राय के कोर्ट में संजीव शुक्ला, देवेंद्र यादव, उद्देश्वरी , आकाश शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जुड़े पुराने मामले पर सुनवाई चल रही है।
