चीफ जस्टिस ने सेवानिवृत्त अधिकारी बिसेन को शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया

बिलासपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत् एफ.के. बिसेन को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए समानित किया । स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए जस्टिस सिन्हा ने उनके भावी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी उल्लेखनीय है कि श्री बिसेन ने वर्ष 1992 में जिला एवं सत्र न्यायालय, राजनांदगांव तत्कालीन मध्यप्रदेश राज्य में प्रोसेस राईटर के पद से अपनी सेवा प्रांरभ की थी* छत्तीसगढ़ बनाने के बाद उच्च न्यायालय, बिलासपुर में वर्ष 2001 में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदभार ग्रहण किया ,वर्तमान समय तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवा प्रदान करते हुए वह असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) के पद से सेवानिवृत्ति हुए ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *