वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विदाई दी

00 40 वर्ष तक पुलिस वाहन चालक के पद में अजय सिंह ठाकुर ने अपनी सेवा विभाग को दी

बिलासपुर। पुलिस विभाग में 62 वर्ष आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक उत्तम साहू, वरिष्ठ आरक्षक चालक अजय सिंह ठाकुर सहित 9 कर्मचारियों को बिलासा गुड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शॉल व श्रीफल प्रदान कर सेवानिवृत्त उपरांत स्वास्थ्य रहने की शुभकामना देते हुए विदाई दी। वरिष्ठ आरक्षक अजय सिंह ठाकुर की पुलिस विभाग में 1987 को चालक के पद में प्रथम नियुक्ति मंडला में हुई थी। उन्होंने अनेक जिलों में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद बिलासपुर में पदस्थ रहें। विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, एएसपी उमेश पटेल, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे, सीएसपी सिविल लाइन नमितेश सिंह, डीएसपी अनिता प्रभा मिंज सिंह उपस्थित थ्ो। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए मोमेंटों एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed