हाइवे में वाहनों से डीजल लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफास

०० बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया०० गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश जारी

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नेशनल हाइवे में रात के खड़ ट्रकों से डीजल लूट कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पहचान की गई उनकी भी जल्दी ही गिरफ्तारी होने की संभावना है। गिरफ्तार लूटेरा जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा थाना क्ष्ोत्र के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों से 74 लीटर डीजल, नगद रकम, चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन जब्त किया है।उल्लेखनीय है कि 18 मई 2026 को बेवरेज कॉर्पोरेशन सिरगिट्टी के सामने खड़े वाहन से आरोपियों द्बारा डीजल चोरी किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर आरोपियों द्बारा प्रार्थी के साथ मारपीट की गई। 24.05.2026 को थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत आरोपियों द्बारा ट्रेलर क्रमांक सीजी10 बीएल 8136 के डीजल टंकी को तोड़कर लगभग 100 लीटर डीजल कीमती करीब 9500/- रुपये ड्रम में भरकर सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में लूट कर फरार हो गए थे। 28.03.2026 को ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 बीएस 9548 से अज्ञात आरोपियों द्बारा लगभग 270 लीटर डीजल कीमती करीब 25,000/- रुपये चोरी कर लिया गया था, जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी वारदात का तरीका एक समान होने पर पुलिस को संगठित गिरोह के होने की अंदेशा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों व एसीसीयू को सक्रिय किया। इसके साथ अन्य जगहों से भी इस प्रकार के वारदात की जानकारी एकत्र की गई। पुलिस ने नेशनल हाइवे में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं लोकल सूचना तंत्र से वारदात में उपयोग किए गए वाहन स्कार्पियो व रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन का पता लगाया। इसके बाद आरोपियों की पहचान की गई। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि हाइवे में डीजल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी भी जल्दी गिरफ्तारी होगी।

०००००

गिरफ्तार आरोपी

1.संजय कुमार पिता देव प्रसाद कुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।

2. मणीशंकर कुर्रे पिता स्व. मनहरण कुर्रे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा

3. अमित भारद्बाज पिता हर प्रसाद भारद्बाज उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।

०००००

जप्त समान घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो, रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, एक धारदार चाकू, नगदी रकम कुल 2600/- रुपये74 लीटर डीजल ज’ किया गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed