हाईकोर्ट में 11 नए सीनियर एडवोकेट
0 कोर्ट की मंजूरी से नामों की घोषणा
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फुल कोर्ट की मंजूरी के बाद ग्यारह अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट डेसिग्नेट किया है। चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने गत 28 अप्रैल 2026 को इसे अधिकृत रूप से घोषित किया। जारी सूची के अनुसार हाईकोर्ट में वर्तमान में व्यवसायरत जिन अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट नियुक्त किया गया है। उनमें सर्वश्री शैलेन्द्र दुबे , रणवीर सिह मरहास , यशवंत ठाकुर, अनूप मजूमदार, नीलाभ दुबे, अमृतो दास, ,आतीं सिद्दीकी, श्रीमती नौशिना आफरीन अली, अरविन्द श्रीवास्तव और तारेंद्र कुमार झा शामिल हैं । एडवोकेट्स एक्ट 1961 के सेक्शन 16 रुल 2025 के अंतर्गत इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया है ।
