हाईकोर्ट में 5 जस्टिस स्थाई जज का पदभार ग्रहण करेंगे आज

बिलासपुर। भारत के राष्ट्रपति द्बारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 अतिरिक्त जस्टिस को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में स्थाई जस्टिस नियुक्त किए जाने के बाद कल सोमवार को चीफ जस्टिस के कोर्ट में इनका सुबह 10.30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। जस्टिस इसमें स्थाई जज के रूप में शपथग्रहण लेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के उपरांत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। आदेश प्रा’ होने के बाद कल 20 अप्रैल को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के कोर्ट में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इसमें न्यायमूर्ति सचिन सिह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु तथा न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद स्थाई जस्टिस के पद का शपथ लेंगे। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की 16 मई 2022, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की 2 अगस्त 2022, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की 1 मई 2023, जस्टिस बीडी गुरू एवं जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की 13 मई 2024 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के पद में नियुक्ति हुई है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *