मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर ने चोरी का गोल्ड गिरवी रखकर गला दिया
00 मैनेजर व चोर गिरफ्तार
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने घर घुसकर सोने के गहने चोरी करने वाले चोर व उक्त गहने को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर खपाने का प्रयास करने वाले मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर थाना सिविल लाईन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.06.2025 को उनकी माता श्रीमती चैन मिश्रा के 04 नग सोने के कंगन वजनी लगभग 40 ग्राम एवं नगदी रकम 1,00,000/- रुपये अज्ञात चोर द्वारा घर के आलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आस-पास पूछताछ एवं संदेह के आधार पर आरोपी दीपक पटेल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर आजम बेग द्वारा उक्त कंगन चोरी के होने की जानकारी होने के बावजूद उन्हें गला कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गला हुआ सोना बरामद किया गया।
आरोपियों को दिनांक 14.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।
नाम आरोपी :-1.दीपक पटेल पिता तुलसीराम पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम लोफंदी नयापारा थाना कोनी जिला बिलासपुर
2.आजम बेग पिता चाँद बेग उम्र 25 साल निवासी धरसीवा थाना धरसीवा जिला रायपुर हाल मुकाम बंधवापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (मणप्पुरम फाइनेंस मैनेजर)
जप्त मशरूका:-1. सोने का गला हुआ 02 नग डल्ला वजनी 40 ग्राम, कीमती लगभग 5,00,000/- रुपये2. नगदी रकम 1,000/- रुपये
