किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना आदेश जारी
00 खिलेश्वरी सिन्हा सीबीआई न्यायाधीश नियुक्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिसूचना पर राज्य के 1० किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार न्यायिक अधिकारी श्रीमती कल्पना भगत को अंबिकापुर, कुमारी दिव्या गोयल को जशपुर, श्रीमती सविता सिंह ठाकुर को बिलासपुर, सिद्बार्थ आनंद सोनी को जांजगीर, कुमारी आरती ठाकुर को बेमेतरा, कुमारी माधुरी मरकाम को राजनांदगांव, अंशुल वर्मा को गरियाबंद, कुमारी अंकिता तिग्गा को कांकेर, अरूण नोर्गे को महासमुंद, विनय कुमार साहू को धमतरी एवं कुमारी मीनू नंद को सुकमा किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है।
०० खिलेश्वरी सिन्हा सीबीआई न्यायाधीश नियुक्त
हाईकोर्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2०23 की धारा 9 की उपधारा (2) द्बारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कुमारी खिलेश्वरी सिन्हा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर को विधि एवं विधाई कार्य विभाग रायपुर के अधिसूचना पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं के लिए भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 के अध्याय 3 में वर्णित अपराधों को छोड़कर ऐसे अपराध जिनका अन्वेषण दिल्ली पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 के अधीन विश्ोष पुलिस स्थापना सीबीआई द्बारा किया गया हो की जांच एवं विचारण हेतु विश्ोष न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है। न्यायालय का मुख्यालय रायपुर होगा।
