हाई कोर्ट ने सहायक पंजीयक फर्म सोसायटी की नोटिस पर कहा किन अनियमितताओं की जांच होगी, यह समझना कठिन

00 विप्र कॉलेज के खिलाफ जांच की कार्रवाई रद्द

बिलासपुर। डीपी विप्र कॉलेज और शिक्षण समिति के खिलाफ गैर अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्रध्यापक संघ द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायत के बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी ने जांच करते हुए प्रतिकूल आदेश जारी किया * इस मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जारी नोटिस और आदेश दोनों को निरस्त कर दिया है*गैर अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्रध्यापक संघ ने रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी को इस आशय की शिकायत की थी कि, विप्र कॉलेज में प्रवेश , समिति की कैश बुक , प्राप्त शुल्क रसीद , वेतन देयक अन्य अभिलेखों को लेकर बड़ी अनियमितता की जा रही है * इस शिकायत के मिलने पर रजिस्ट्रार ने सहायक रजिस्ट्रार को जांच का आदेश देकर 21 दिन में इसे पूरी करने को कहा* सहायक रजिस्ट्रार ने दिए गये बिन्दुओं पर अभिलेखों , दस्तावेजों को बुलवाकर जांच की और कालेज प्रशासन को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ प्रतिकूल आदेश जारी कर दिया* इसे ही विप्र कॉलेज शिक्षण समिति और प्रबंधन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी * जस्टिस एन के चन्द्रवंशी की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई* याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि सहायक रजिस्ट्रार को जांच के साथ ही कोई आदेश देने का क्षेत्राधिकार ही नहीं है * सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि, 23.फरवरी2026 के आदेश और दस्तावेज़ों की सूची, जिसे याचिकाकर्ताओं द्वारा पेश करने की मांग की गई है, को सरसरी तौर पर देखने से पता चलता है कि आदेश के साथ-साथ दस्तावेज़ों की सूची भी पूरी तरह से अस्पष्ट और अनिश्चित है* न तो आदेश सोसायटी के प्रबंधन, गठन या वित्तीय स्थिति से संबंधित किसी विशेष मुद्दे की पहचान करता है, और न ही यह कथित अनियमितताओं की प्रासंगिक अवधि, वर्ष, या प्रकृति/विशिष्ट तथ्य(तथ्यों) को निर्दिष्ट करता है, जिनकी जांच की जानी है* इसी तरह, दस्तावेज़ों की सूची भी पूरी तरह से अस्पष्ट है क्योंकि इसमें किसी विशिष्ट तारीखों और अवधि आदि का उल्लेख नहीं है* कोर्ट ने कहा कि, दस्तावेज़ों की सूची के खंड 23 में, पूरी अवधि के लिए बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट जमा करने की मांग की गई है, जैसा कि याचिकाकर्ताओं के वकील ने प्रस्तुत किया है, डी.पी. विप्रा कॉलेज (,याचिकाकर्ता) 26.सितंबर 1971 से कार्यरत है* हालाँकि, न तो शिकायत और न ही सबंधित आदेश में 1971 से किसी वित्तीय अनियमितता या कुप्रबंधन का सुझाव देने वाला कोई आरोप या सामग्री शामिल है*नोटिस रद्द करना उचित23..फरवरी 2026 के आदेश और दस्तावेज़ों की सूची में मौजूद अस्पष्टता पर विचार करने के बाद यह समझना कठिन है कि किन तथ्य(तथ्यों), आरोप(आरोपों), अनियमितताओं या अवैधताओं की जांच की जानी है* इसलिए, इस याचिका को लंबित रखने के बजाय, यह न्यायालय 23.फरवरी 2026 के आदेश के साथ-साथ याचिकाकर्ताओं को जारी किए गए 27.फरवरी 2026 के बाद के नोटिस को रद्द करना उचित समझता है, और साथ ही प्रतिवादी M रजिस्ट्रार को नए सिरे से आदेश पारित करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है* 23. फरवरी .2026 का आदेश और 27. फरवरी .2026 का नोटिस और साथ ही दस्तावेजों की सूची, रद्द की जाती है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *