जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सेवानिवृत्त पर हाईकोर्ट में विदाई समारोह आज

बिलासपुर। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 23 जनवरी 2024 से जस्टिस के पद में सेवा देने के उपरांत कल 7 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। उनके रिटायरमेंट के अवसर पर कल चीफ जस्टिस के कोर्ट में रूम में विदाई समारोह रखा गया है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 23 जनवरी 2024 को अतिरिक्त जज के पद पर शपथ लिए थ्ो। दिसंबर 2025 में उन्होंने हाईकोर्ट में स्थाई जज के पद पर शपथ लिया था। जनवरी 2024 से लगातार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहें। जस्टिस वर्मा अमित जोगी के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई करने वाले विश्ोष पीठ के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया है। इनके सेवानिवृत्त के उपरांत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सहित 14 जस्टिस ही रह जाऐगे। जिला जज सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं जस्टिस वर्मा मूलत: अंबिकापुर के रहने वाले जस्टिस अरविद कुमार वर्मा का जन्म 8 अप्रैल 1964 को हुआ । 1994 में उन्होंने सिविल जज क्लास-2 के रूप में न्यायिक सेवा में आए। अंबिकापुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, घरघोड़ा में पदस्थ रहे। फिर 2005 में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर रायपुर तबादला हुआ। 2018 में उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत कर जगदलपुर में पोस्टिंग दी गई। जस्टिस वर्मा बिलासपुर और रायपुर के भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद में पदस्थ रहें। इस पद में पदस्थापना के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अतिरिक्त जस्टिस के पद में पदस्थ किया था।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *