अश्लील फोटो विडियो भेजकर धोखाधडी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफतार’’

00 सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर 150400 रूपये की धोखाधडी

बिलासपुर। मोबाइल में एडिट अश्लील फोटो वीडियो अपलोड कर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को तोरवा पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।

आज बढते इंटरनेट सोशल मीडिया के समय में जालसाजो के द्वारा नई नई तकनीक से आम लोगो के द्वारा अपने झांसे में लेकर धोखाधडी किया जा रहा है। प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.08.2025 के रात्रि करीबन 09.56 बजे मोबाईल नंबर 9174365886, 8750595306, 9580063062 के धारक द्वारा अश्लील विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर युपीआई के माध्यम से 150400 रूपये की धोखाधडी का शिकार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। जालसाजो की धरपकड हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से) के नेतृत्व में प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी प्राप्त कर बारीकी से जांच कर युपीआई डिटेल प्राप्त किया गया सायबर सेल से संदेही आरोपी मोबाईल धारक का नंबर के संबंध में जानकारी प्राप्त किया नोएडा उत्तर प्रदेश का होना पाया गया थाना प्रभाारी स्वंय निरीक्षक अभय सिंह बैस के हमराह टीम तैयार कर आरोपी धरपकड हेतु नोएडा उत्तर प्रदेश,दिल्ली रवाना हुए स्थानीय पुलिस मदद से गिरोह के मुख्य आरोपी गरजीत कुमार निवासी सेक्टर 07 फेस 01 नोएडा उत्तर प्रदेश को 22.03.2026 को तलब कर पूछताछ बाद अपराध साक्ष्य पाये जाने से गिरफतार कर दिनांक 25.03.2026 के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *