जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिवों की नियुक्ति आदेश जारी

बिलासपुर। विधि एवं विधाई कार्य विभाग के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवार न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्बारा जारी सूची के अनुसार सिविल जज सीनियर लेवल अविनाश टोप्पो को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर-रामानुजगंज, सिविल जज सीनियर लेवल स्पर्णलता ओम यादव को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा एवं सीविल जज सीनियर लेवल अलोक पांडेय को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के पद में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव किरण चतुर्वेदी को प्रतिनियुक्ति पर अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत अंबिकापुर के पद में पदस्थ किया गया है। परिवार न्यायालय में न्यायाधीशों की पदस्थापना आदेश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा अंबिकापुर के.एल. चारयानी को प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय जांजगीर चाम्पा, विशष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट प्रवीण कुमार प्रधान राजनांदगांव को परिवार न्यायाधीश कवर्धा, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जूनियर विवेक कुमार तिवारी मनेंद्रगढ़ को चतुर्थ एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय रायपुर, अष्टम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मधुसुदन चंद्राकर रायपुर को परिवार न्यायाधीश बेमेतरा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार पात्रे चिरमिरी को प्रथम अतिरिक्त प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय बिलासपुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधिका सैनी सारंगढ़ को जज परिवार न्यायालय धमतरी में पदस्थ किया गया है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *