नितिन छाबड़ा भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ, बिलासपुर शहर के संयोजक नियुक्त

बिलासपुर। बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष नितिन छाबड़ा को भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ, बिलासपुर शहर का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नितिन छाबड़ा के निरंतर समर्पण, कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। नितिन छाबड़ा लंबे समय से व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी पहचान एक ऊर्जावान एवं कर्मठ युवा नेता के रूप में रही है। ज्ञात हो कि बुधवारी बाज़ार व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी वे पिछले एक साल से अपनि सेवा देते आ रहे है साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके है । पंजाबी समाज में भी वे निरंतर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है व अन्य सामाजिक सेवाओ में अपना योगदान देते आ रहे है । उन्होंने, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया और ये विश्वास दिलाया है की उन्हें जो दायित्व दिया गया है उसपर वे खरे उतरेंगे।

बुधवारी बाज़ार व्यापारी संघ ने भारतीय जानता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति पर अपनी खुशी ज़ाहिर की है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *