चकरभाठा पुलिस ने दो बकरा चोरों को गिरफ्तार किया

00 37 नग बकरा-बकरी जप्त

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने ग्रामीण क्ष्ोत्रों से पशु पालकों के बकरा बकरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के बकरा को काटकर बेचा करते थ्ो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार 37 नग बकरा, बकरी एवं पीठा ज’ किया है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्बारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दो लोगों की पहचान की गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पृथक पृथक घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्बारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 40000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद इनके साथी फरार हो गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी०1. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *