हिन्दू नवर्ष पर भव्य शोभा यात्रा, यातायात पुलिस ने मर्ग व्यवस्था जारी किया

बिलासपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस हिन्दू नव वर्ष पर आयोजित भव्य रैली के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए मार्ग दर्शक जारी किया है।

19.03.2026 को *”हिन्दु नव वर्ष”* के अवसर पर शायं 04:00 बजे पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर के पास से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर प्रमुख मार्ग सत्यम चौक-अग्रसेन चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-तारबहार-पुराना हाईकोर्ट रोड-गांधी चौक-जूना बिलासपुर-कोतवाली चौक-सदर बाजार होते हुये तिलक नगर (देवकीनंदन चौक) हनुमान मंदिर पहुंचकर समापन होगा। शोभायात्रा के दौरान मार्ग/यातायात व्यवस्था हेतु *”अम्बेडकर चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड, गांधी चौक, दयालबंद चौक, ज्वाली पुल, वाल्मिकी चौक, रामसेतु, पोस्ट आफिस तिराहा”* से सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्सन कर परिवर्तित मार्ग से भेजा जावेगा। साथ ही शोभा यात्रा के आगे पेट्रोलिंग वाहन (कार एवं बाइक लिफ्टर) के द्वारा मार्ग में खडे़ वाहनों को हटवाया जायेगा। आउटर में मोतीलाल पेट्रोल पम्प, गुरूनानक चौक, लिंगियाडीह, तुर्काडीह बाईपास, मंगला चौक से वाहन को डायवर्सन कर आउटर से भेजा जायेगा। अतः सभी सम्माननीय नागरिकों एवं यात्रियों से विशेष अनुरोध है कि इस समयावधि पर अपने गंतव्य तक जाने हेतु उक्त रूट के बजाय परिवर्तित मार्ग का अनुसरण करें।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed